मंडला: बड़ी खैरी में दुर्गा उत्सव का भव्य आयोजन, आदिशक्ति की प्रतिमाएं पहुंचीं, पंडाल में हुआ जोरदार स्वागत
Mandla, Mandla | Sep 21, 2025 श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी अपने 54वें स्थापना वर्ष पर भक्ति का अद्भुत नजारा पेश करेगी। रविवार को 6 बजे मां के 10 दिव्य स्वरूपों की प्रतिमाएं पंडाल में आगमन हुई, जिसका श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। सोमवार को विद्या महाशक्ति पीठ के तहत मां धूमावती, मां कमला, मां काली, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी विराजित होंगी।