हुसैनाबाद: वन अधिकार पट्टा समिति की बैठक में सख्ती, हैदरनगर सीआई व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब, गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी
वन अधिकार पट्टा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में नियमों के अनुपालन एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ ने की। इस दौरान हुसैनाबाद बीडीओ, हैदरनगर बीडीओ, सीओ, नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा, सुनील कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी सहित समिति के अन्य सदस्य, मिथुन रजक, अखिलेश कुमार दास और विनय परहिया उपस्थित रहे।