घोरावल: मारकुंडी घाटी में ट्रक पलटा, छत्तीसगढ़ से मछली चारा लेकर जा रहा था आजमगढ़
सोनभद्र जिले के मारकुंडी घाटी में शनिवार शाम 5 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई इस घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया ट्रक चालक सूरज पाण्डेय पुत्र स्व विकारमा पाण्डेय निवासी छावनी भिलाई जामुल दुर्ग छत्तीसगढ़ ने बताया कि वह मछली का चारा लेकर छत्तीसगढ़ से आजमगढ़ जा रहा था दुर्घटना की सूचना पर पहुंची गुरमा चौकी की पुलिस अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।