ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सोमवार को कोतवाली में, गुलरिहा गाँव के शिवम के विरुद्ध केस दर्ज कराया था कि, उसने शादी करने की बात कहकर उससे शारीरिक संबंध बनाये और शादी से इंकार कर दिया।पुलिस ने उसे बुधवार को सवैया तिराहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है।