हैदरगढ़: सिद्धौर के पंचायतों में जल जीवन मिशन का काम अधूरा, तीन साल बाद भी पेयजल संकट, गर्मी में समस्या गंभीर
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना केवल कागजों तक सीमित है। डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए अभी भी हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। योजना शुरू हुए लगभग तीन साल हो चुके हैं लेकिन शनिवार करीब 2 बजे तक कई गांवों में अभी तक संपूर्ण पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।