संडीला: खाकी की खामोशी, ठेकेदार की हैवानियत और सिस्टम की चुप्पी ने मजदूर को फांसी तक पहुंचाया, केस दर्ज
संडीला की हल्दीराम फैक्ट्री में काम करने वाले 34 वर्षीय मजदूर शिवदेश ने 29 दिसंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया और सामान्य आत्महत्या मानकर भुला दिया ,लेकिन अंतिम संस्कार के दो दिन बाद शिवदेश की जैकेट से मिला सुसाइड नोट निकला।