हमीरपुर: सुमेरपुर में रिमझिम इस्पात में क्रेन का कुंडा लगने से क्रेन चालक की हुई मौत, बुधवार रात क्रेन चलाते समय हुआ हादसा
कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात में बुधवार की रात क्रेन चालक की हादसे में मौत हो गई। फैक्ट्री प्रबंधन का दावा है कि क्रेन चालक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन उसे मृत अवस्था में अस्पताल छोड़ कर चले गए है। सौंखर ग्राम प्रधान कप्तान सिंह यादव ने बताया कि उसका चचेरा भाई राजक