सगड़ी: कंधरापुर थाना की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को कम्हेनपुर अंडरपास पुलिया के नीचे से किया गिरफ्तार
Sagri, Azamgarh | Apr 26, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अनुराग कुमार व मय हमराह फोर्स ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अर्जुन निषाद पुत्र सुग्रीव निषाद को कम्हेनपुर अंडरपास पुलिया के नीचे से रविवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।