जौनपुर: डीएम ने प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सद्भावना पुल के निकट बनाए गए विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।