जौनपुर: काजल बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रहे 'मिशन शक्ति फेज-5' अभियान के तहत बुधवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धर्मापुर की कक्षा-8 की छात्रा काजल बेनवंशी को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।