सिराथू: बालकमऊ में खाना बनाने के दौरान भाई ने बहन से मांगा माचिस, इंकार करने पर डंडे से पीटकर कर दी हत्या
कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गाँव में सोमवार को पहली पहर एक भाई ने अपनी सगी बहन की डंडे से पीट कर हत्या कर दिया है। बताया जाता है कि कुंवर नाम का युवक ने अपनी बहन से माचिस मांगा जो खाना बना रही थी।बहन ने माचिस देने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर कुंवर ने डंडे से सर पर हमला करते हुए कई बार मारा। कुंवर को पकड़ लिया गया है, पुलिस कार्रवाई में जुट गई।