प्रतापपुर: रमकोला पुलिस की वाहन चेकिंग में बड़ी कार्रवाई, 84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर किया गया गिरफ्तार
सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना रमकोला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार जब्त कर ली। यह कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर की गई।