बहराइच जिले में अग्निकांड की घटनाओं और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दमकल विभाग की ओर से शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल करवाया गया। आग लगने पर उसे कैसे बुझाए जाए, इसके बारे में कर्मचारियों को बताया गया। इस दौरान सीएमएस व संबंधित कर्मचारी गण मौजूद रहे।