शाहजहांपुर के उमरसंडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि पातीराम पुत्र बालिस्टर और अनुज, मुकेश व जमुनादीन के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया।