दातागंज: थाना हजरतपुर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कई उपकरण बरामद किए
बदायूं जिले में फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले संगठित गिरोह का हजरतपुर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिससे उनके संगठित और सुनियोजित तरीके से कार्य करने का खुलासा हुआ है।