बुधवार शाम 5.30 बजे राजेंद्र ग्राम अधिवक्ता संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष के रूप में अमित पडवार एवं उपाध्यक्ष देवी सिंह तथा सचिव पद पर राम प्रकाश श्याम कोषाध्यक्ष दिलराज सिंह को निर्वाचित किया गया है। जहां निर्वाचन अधिकारी के परिणाम घोषणा के पश्चात अधिवक्ताओं ने नए पदाधिकारीयो को बधाई दी। इस दौरान पुलिस बल तथा नगर के लोगभी उपस्थित रहे ।