हरदोई: बेहटा गोकुल पुलिस ने छह माह बाद किशोरी को सकुशल बरामद किया, आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2026 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 6 सितंबर 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि 6 नवंबर की सुबह उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से चली गई थी और वापस नहीं लौटी।तलाश के दौरान पता चला कि देहात कोतवाली क्षेत्र के फूल बेहटा निवासी सुखदेव उनकी बेटी को 100 बीघा खेती होने का लालच देकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है।