प्रतापपुर: प्रतापपुर नगर में डायल-112 टीम पर हमला करने वाले आरोपितों का पुलिस ने निकाला जुलूस
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में डायल-112 के आरक्षक निशांत टोप्पो और चालक विजय कुमार पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपितों का मंगलवार सुबह करीब 11 बजे प्रतापपुर पुलिस ने नगर में जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपितों को घटनास्थल सहित प्रमुख मार्गों से पैदल घुमाते हुए कानून का पालन करने का संदेश दिया।