गुना नगर: साहब, घोड़ी बाद में, पहले सिलेंडर दिला दो! खाद्य विभाग में शादी कार्ड लेकर दूल्हों की कतार, 200+ आवेदन
गुना जिले में शादियों का सीजन शुरू हो गया है गुना खाद्य विभाग में अजीबो गरीब नजारा देखने को मिल रहा है। 17 अप्रैल को दूल्हे शादी का कार्ड लेकर सिलेंडर के लिए कतार में खड़े नजर आए। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के चलते खाद्य विभाग में शादी का कार्ड लेकर दूल्हे पहुंच रहे है। जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे ने कहा, 224 आवेदन आ चुके हैं 5 से 6 सिलेंडर दे रहे है।