राठ: पहाड़ी भिटारी में दिव्यांग किसान ने बैंक और साहूकारों के कर्ज व पुत्री के विवाह की चिंता के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की
Rath, Hamirpur | Apr 9, 2026 राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत पहाड़ी भिटारी गांव में 55 वर्षीय एक दिव्यांग किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में तोलिया के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वहीं मृतक किसान के भाई का कहना है कि बैंक और साहूकारों के कर्ज और पुत्री की विवाह की चिंता के चलते उसके भाई ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है।