इंदौर: भंडारी ब्रिज पर पारिवारिक विवाद को लेकर जीजा-सालों के बीच हुई चाकूबाज़ी, घायलों का हुआ मेडिकल
Indore, Indore | Jan 21, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के भंडारी ब्रिज पर जीजा और सालों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना हो गई। जहां जीजा ने अपने दोनों सालों दिवेश और ऋषभ पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों सालों को चाकू के घाव लगे हैं वहीं दोनों सालों ने जीजा त्रिलोक सिंह को भी बुरी तरह पीटा। जिसमें पुलिस ने मौके से आरोपी जीजा को पकड़कर थाने भेजा है।