इंदौर: मेघदूत चौपाटी पर नगर निगम की कार्रवाई, अस्थायी दुकानें, ठेले और गुमटियां तोड़ी गईं, 48 घंटे की दी थी मोहलत
Indore, Indore | Jan 21, 2025 इंदौर में मेघदूत चौपाटी पर अवैध रूप से लग रहे ठेले और गुमटियों को हटाने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें आज 48 घंटे की मोहलत खत्म होने के बाद नगर निगम की टीम ने मेघदूत चौपाटी पर सभी ठेले और गुमटियों को चकनाचूर कर दिया। मेघदूत गार्डन के बाहर मेट्रो का काम चल रहा है और चौपाटी की जगह पर मेट्रो स्टेशन बनना है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।