इंदौर: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर सदर बाज़ार थाना क्षेत्र निवासी महिला से लाखों की हुई ठगी, साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज
Indore, Indore | Jan 21, 2025 इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ सायबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें बदमाशो ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लाखो रुपए कमाने का लालच दिया और महिला से करीब पांच लाख रुपए ऐठ लिये। जिसके बाद इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिसमें रोज हजारों रुपए घर बैठे कमाने का लालच दिया था।