पालोजोरी: पालोजोरी थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
गुरुवार शाम तकरीबन 7:00 बजे पालोजोरी थाना क्षेत्र के सियत गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की अनुसंधान करने में जुट गई है।