बखरी: सोनमा: शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनमा पंचायत में पति ने पत्नी को शराब पीने से मना करने के विवाद में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला डाला है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका रिड्डु कुमारी है। मंगलवार की रात शराब पीने से मना करने के कारण पति ने पेट्रोल डालकर जला डाला।