रॉबर्ट्सगंज: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व पर शिवालयों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, कलेक्ट्रेट में सीएम का कार्यक्रम हुआ सजीव प्रसारण
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री कैलाश मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरे जनपद में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।