बिंदकी: शहजादीपुर नहर पुल के समीप बोलेरो की टक्कर से ऑटो सवार 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, लोगों ने लगाया जाम
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के समीप अमौली मार्ग में शहजादी नहर पुल के समीप शुक्रवार को दिन में 3:30 बजे बोलेरो की टक्कर से ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची।