शामली: शामली के बाबरी क्षेत्र के जंगलों में नलकूपों पर चोरी की घटना सामने आई, किसान परेशान
Shamli, Shamli | Jun 1, 2026 रविवार—सोमवार की दरमियानी रात शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के जंगलों में गांव चूनसा और भाज्जू के किसानों के नलकूपों पर चोरी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने चूनसा के उपेंद्र, बिट्टू, अमरदीप, पप्पू, भाज्जू के राजकुमार, बिट्टू, मदनपाल, जयदेव, धर्मराज समेत करीब 1 दर्जन किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।