छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में सार्वजनिक शौचालय की हालत जर्जर
छीपाबड़ौद कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत जर्जर है। यहां महिलाओं के लिए बने शौचालय की स्थिति भी खराब है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेशाबघर में न तो गेट है और न ही छत। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या नए सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। खास बात यह है