आरा: सहार बस स्टैंड पर दिमागी रूप से कमजोर युवक को ढाबे पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, युवक झुलसा
Arrah, Bhojpur | May 20, 2026 सहार बस स्टैंड के समीप ढाबा पर काम करने वाले एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को जिंदा पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले मामले में आसपास में भय का माहौल कायम हो गया है। हादसे के बाद सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार की है।