तारानगर: सांसद राहुल कस्वां ने जयपुर में जल जीवन मिशन के मुख्य अभियंता सी.ई. राज सिंह चौधरी से मुलाकात की, गर्मी में पेयजल संकट
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने जयपुर में जल जीवन मिशन के मुय अभियंता सी.ई. राज सिंह चौधरी से मुलाकात कर योजना में अधूरे पड़े कार्यों पर वार्ता की। कहा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सादुलपुर व तारानगर में स्वीकृत 19 एसएलआर (टंकियों) के स्वीकृत कार्य में से 17 बनने के बावजूद गांवों में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, €योंकि बजट में 38 करोडो रूपये का डेविएशन आ गया।