विदिशा नगर: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास
किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार दोपहर 2बजे माधवगंज क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।धरने के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में बेरिकेटिंग कर रोक दिया। हालांकि कार्यकर्ता कई जगहों पर लगी बेरिकेटिंग पार करते हुए आगे बड़े।