लातेहार: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दवा
लातेहार 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए रविवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत की गई। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है।