गढ़पुरा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गढ़पुरा बीडीओ ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर गढ़पुरा बीडीओ हरिमोहन कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर में बच्चों के बीच स्वच्छता अभियान को लेकर शपथ दिलाया। इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में भी श्रद्धापूर्वक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।