बेंगाबाद: सलूजा गोल्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग, विजेताओं को मिला पुरस्कार
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को सुबह 9 बजे प्री-प्राइमरी के नन्हे बच्चों के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पचंबा स्थित सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स' परिसर में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उनके ज्ञान को खेल-खेल में बढ़ाना था।