शहर के वार्ड 17 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद आरती देवी ने रविवार को 9 बजे चंदौरी रोड स्थित आपने आवास से आभार आशीर्वाद यात्रा निकाली ।यह यात्रा काली बाड़ी चौक ,मकतपुर ,शांति , भवन रोड , टावर चौक होते हुए आपने आवास में जाकर समापन हुई। इस दौरान वार्ड पार्षद आरती देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर इन्होंने बताया कि लगातार दूसरी बार इनकी जीत हुई है।