राजगढ़: राजगढ़ में युवक की खुदकुशी के दो दिन बाद चिता से अस्थियां गायब मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
राजगढ़ के काशीपुरा स्थित नवेज मुक्तिधाम पर एक युवक के अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां गायब होने का मामला सामने आया है। राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार सुबह 9:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि खुजनेर रोड निवासी आनंद साहू ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार नेवज मुक्तिधाम में किया गया जहां अस्थियां गायब मिली।