शामली: शामली के डीएम व एसपी ने गंगा दशहरा के चलते यमुना घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Shamli, Shamli | May 25, 2026 सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, शामली डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह ने यमुना घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।