शिवपुरी शहर में धार्मिक स्थलों के आसपास नशे का काला कारोबार पैर पसार रहा है। ताजा मामला शहर के सुप्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर के पास का है, जहाँ मंदिर की दहलीज से कुछ ही दूरी पर नशे के सौदागर बेखौफ होकर स्मैक बेचते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात