गोपालगंज: भीतभेरवा गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक पर चाकू और डंडे से हमला, अस्पताल में भर्ती
क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने ले लिया हिंसक रूप। चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से हो गया घायल। हमले के दौरान युवक के सिर में चाकू लगने की सूचना। घायल को तत्काल सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवां गांव की वारदात।