बरेली: सऊदी में मौत, बरेली में खेला: 56 लाख के बीमा क्लेम पर रिश्तेदारों ने किया बड़ा घोटाला
बरेली के युवक की सऊदी में सड़क हादसे में मौत के बाद बीमा क्लेम की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि भांजे समेत 12 रिश्तेदारों ने पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर करीब 56 लाख रुपये दबा लिए। एसएसपी के आदेश पर सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज, जांच जारी।