इगलास: इगलास एलबीके स्कूल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में तीस मरीजों की हुई नेत्र जांच
Iglas, Aligarh | Jun 7, 2026 इगलास। ग्रामीण अंचल के लोगों को नेत्र संबंधी बीमारियों से राहत देने के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन राष्ट्रीय युवा संगठन के बैनर तले एलबीके स्कूल में किया गया। शिविर में डॉ श्रॉफ की टीम के पंकज सिंह व अभिषेक चौधरी द्वारा तीस मरीजों की जांच की गयी जिसमें तीन मरीजों को मोतियाविन्द के ऑपरेशन का परामर्श दिया गया।