सिवनी: हनुमान जन्मोत्सव पर छपारा में निकली विशाल वाहन रैली, विधायक दिनेश राय भी हुए शामिल
Seoni, Seoni | Apr 2, 2026 हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिवनी जिले के छपारा नगर में गुरुवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सिवनी विधायक दिनेश राय ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त पवनपुत्र श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।