रानीगंज: कोटा में छात्रा जया श्री की हत्या के विरोध में रानीगंज में निकाला गया कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग
कोटा में इंजीनियरिंग (जेईई) की तैयारी कर रही रानीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या-16 निवासी योगेश पंजियार की 17 वर्षीय पुत्री जया श्री की हत्या के विरोध में बुधवार देर शाम रानीगंज में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने जया श्री को शीघ्र न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।