बीना: गांधी वार्ड कॉलोनी में कई जगह से पाइपलाइन फटने से पानी हो रहा बर्बाद,शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
#jansamasya
Bina, Sagar | May 22, 2025 गांधी वार्ड स्थित स्टाफ होम्स कॉलोनी में कुछ वर्षों पहले नगर पालिका के द्वारा पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन निर्माण के चंद महीने बाद ही पाइपलाइन जगह-जगह से फटने लगी।शिकायतों के बाद नगर पालिका के द्वारा कई बार रिपेयरिंग का काम किया गया उसके बावजूद भी नगर पालिका लीकेज बंद करने में नाकाम है और प्रतिदिन हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।