बीना: भगत सिंह वार्ड में सड़क पर झूलते बिजली के तार, आमजन हुए परेशान #janasamasya
Bina, Sagar | May 22, 2025 नगर पालिका क्षेत्र के भगत सिंह वार्ड में रोड पर झूलते बिजली के तार लोगों के लिए मुसीबत बन चुके है। जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन कई शिकायतों के बावजूद भी विभाग के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे। जिसको लेकर विभाग से कई शिकायत की जा चुकी है। वही बिजली विभाग के अधिकारी ने जल्द निराकरण करने की बात कही है।