बीना: जवाहर वार्ड में मकान की छत पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, शोरूम कर्मचारियों ने पाया काबू
Bina, Sagar | May 21, 2025 मयंक पटेल निवासी जवाहर वार्ड परिवार के साथ शादी में गए थे और घर में ताला लगा हुआ था तभी बुधवार करीब 11:00 मकान की छत पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिसमें छत पर रखी वाशिंग मशीन कूलर यहां तक की पानी से वही टंकी भी जल गई। शोरूम कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका था।