दुधि: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी में कोई दावेदार पीछे नहीं हटा, 13 अप्रैल को तीन मुख्य पदों पर होगी वोटिंग
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जबरदस्त उत्साह के बीच नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई थी। कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें सभी को चुनाव अधिकारियों ने वैध घोषित कर दिया। लेकिन नाम वापसी की अंतिम अवधि में कोई भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।