झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण एक युवक ने किया है। युवती की मां की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी देवरानी सोनी का भाई सन्नी उर्फ डाक्टर ने शनिवार को हमारी पुत्री को भगा ले गया है। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है l