महाराजगंज: पिण्डौली में नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, तीन बच्चों की मां ने सुनाई आप बीती, स्वास्थ्य विभाग पर उठाए सवाल
10जून बुधवार की दोपहर 2 बजे एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाते हुए अपनी आपबीती बताई है। सुशीला के पहले ही तीन बच्चे हैं, शिवगढ़ सीएचसी में उसने नसबंदी कराई ताकि भविष्य में गर्भधारण न हो सके। इसके उपरांत 6 महीने बाद पीड़िता फिर से गर्भधारण हो गई। जब उसने जांच पड़ताल कराई तो वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली है जिस पर उसने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए है।